चिंटफंड कंपनियों पर कार्रवाई नहीं तो रूकेगी वेतनवृद्धि

जांजगीर ! चिटफण्ड कम्पनियोंं के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के उद्देश्य से आज अजय यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकों की समीक्षा बैठक आहू

Update: 2017-04-27 05:28 GMT

पुलिस अधीक्षक ने चिटफंड के दर्ज मामलों में प्रभारियों की ली क्लास
जांजगीर !  चिटफण्ड कम्पनियोंं के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के उद्देश्य से आज अजय यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकों की समीक्षा बैठक आहूत की। जहां चिटफंड कंपनियों के दर्ज मामलों की गहन समीक्षा की गई। श्री यादव ने संचालकों का नाम व पता ज्ञात कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। इन सभी चिटफण्ड कम्पनियों के फरार आरोपियों की आज दिनांक तक गिरफ्तार नहीं होने पर थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई एवं थाना प्रभारियों से गिरफ्तार न करने के संबंध में एक वेतनवृद्धि रोके जाने हेतु नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
 पुलिस अधीक्षक ने सिलसिलेवार अब तक की गई गिरफ्तारियां व फरार आरोपियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ऐसी चिटफण्ड कम्पनियों के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एवं इन कम्पनियों के सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही एैसे प्रकरण जिनमें अभी संचालकों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है उनमें शीघ्र संचालकों का नाम व पता ज्ञात कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। इन सभी चिटफण्ड कम्पनियों के फरार आरोपियों की आज दिनांक तक गिरफ्तार नहीं होने पर थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई एवं थाना प्रभारियों से गिरफ्तार न करने के संबंध में एक वेतनवृद्धि रोके जाने हेतु नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया है। भविष्य में भी इसी तरह चिटफण्ड कम्पनियों से संबंधित अपराधों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित करने डीसीआरबी शाखा प्रभारी श्रीमती गायत्री शर्मा को निर्देशित कर समय-समय पर प्रकरणों की प्रगति से अवगत कराने हेतु हिदायत दी गई। इसके अलावा फर्जी कम्पनियों के द्वारा पीडि़त प्रभावित व्यक्तियों जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है किन्तु ठगी के शिकार हुए हैं, से सम्पर्क कर बयान दर्ज करने एवं ऐसे प्रभावित व्यक्ति जिन्हें कम्पनियों के द्वारा ठगी की रकम वापस कर दी गई है, की भी जानकारी एकत्र कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।  
अब तक हुई कार्रवाई पर एक नजर
जिसमें निरी. के.एल.यादव, थाना प्रभारी सक्ती, उप निरी. आशाराम उइके थाना नवागढ़, सउनि आनंद साहू थाना बाराद्वार, उप निरी. रोमानुस टोप्पो थाना चांपा, उप निरी. हेतराम सिदार चौकी नैला एवं श्रीमती गायत्री शर्मा, उप निरीक्षक प्रभारी डीसीबी उपस्थित रहे। बैठक में हैदराबाद स्पंदना बैंक के विरूद्ध रू. 5 से 6 लाख के बीच धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी शिवराज साहू, कु. उषा को गिर. किया गया है एवं आरोपी अयोध्या प्रसाद, अश्वनी नामदेव, राजेंद्र सिंह फरार हैं। साईन इंडिया एग्रो एण्ड लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध रू. दो लाख धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी प्रमोद साहू, याहिरा खान, सुखदेव टाईगर, अजय प्रधान को गिर. किया गया है एवं नेहा साहू फरार है। वेब इंफ्रा प्रोजेक्ट के विरूद्ध रू. 834300 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी लेमन केवंट, धनन्जय केवंट, राकेश कर्ष, छोटेलाल धीवर, राजकुमार धीवर की गिर. की गई है एवं रिजवान अंसारी, जसीन अंसारी फरार हैं। स्काई मार्स संस्था के विरूद्ध रू. 581700 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी इंदुराम, जागेश्वर महंत, विवेक दास ईश्वर बघेल, विनोद गुप्ता, प्रतीक राज को गिर. किया गया है एवं धरमनाथ राय, प्रदीप कुमार, जय सिंह, सुमीत कुमार, शुभाशीष महतो, बसंत राउत, रत्नाकर सिंह फरार हैं। सुपर इंडिया मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध रू. 19200 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी सम्मे लाल दिवाकर गिर. है एवं आरोपी रोहित चावंला, लोकनाथ बारी, धनाराम साहू, प्रदीप चौधरी, मो0 महफुज, अर्चना सिंह फरार हैं। विनायक होम्स रियल स्टेट लिमिटेड के विरूद्ध 194637255 रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी जे.पी.साहू, प्रदीप चौहान, जितेंद्र बिसे गिर. हैं एवं आरोपी योगेंद्र बिसे, फूलचंद बिसे, सविता साहू फरार हैं। प्रतिष्ठा कम्पनी के विरूद्ध रू. 802500 रूपए धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी नोहर लाल सारथी, विनोद विश्वास, जयकृष्ण मिश्रा, ललित राम कुर्रे, देव कुमार साहू, महादेव सोनी, दादूराम, सविता मनहर गिर. हैं एवं आरोपी संजीव गुहा, मनहरण लाल कैवत्र्य, नारायण प्रसाद झलरिया, रामगोपाल गढ़ेवाल फरार हैं। कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विरूद्ध रू. 363700 रूपए धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी कैकती बाई चौहान, गोपालदास मानिकपुरी, साधराम मनहर, राजेंद्र थवाईत गिर. हैं एवं आरोपी रामगोपाल गढ़ेवाल फरार है। श्रीराम सिविकाम लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध रू. 854000रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी श्रीकांत देवांगन, छविकांत देवांगन, कृष्णा देवांगन, कृष्ण कुमार रात्रे, नंदू उर्फ कपूरचंद गिर. हैं एवं आरोपी मोह. जाकीर अंसारी फरार है। सर्वमंगला प्रापर्टी इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध रू. 509062 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी श्यामाचरण बरेठ, फागुमरा बरेठ, राहुल आदित्य, नवधालाल चंद्रा, बृजकिशोर भठ, विष्णु चौधरी, अशोक श्रीवास, शांतिदास मानिकपुरी, नीरा बाई, लक्ष्मीबाई, मनहर लाल चौहान, प्रदीप कुमार चंद्रा गिर. हैं एवं आरोपी रामसागर प्रजापति, रामकीर्तन चौहान फरार हैं। गुरू साईं रियल स्टेट के विरूद्ध रू. 1100000 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी लैनदास महंत, लीलाधर कश्यप गिर. है एवं आरोपी संतोष कुमार फरार है। एसबीआई साल्वेंश बिजनेस आइडिया इंफ्रा वेब कम्पनी लिमिटेड के विरूद्ध रू. 5071760 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी जयप्रकाश यसादव, अजय कश्यप, पीलादाउ चंद्रा गिर. है एवं आरोपी एस.के.गड़निया, गौरव मालवीय, संतोष कश्यप, अभिषेक वर्मा, श्यामगिरी, राजेंद्र कश्यप, संतोष कुमार फरार हैं। रेनाट्स क्रेडिट कोपारेटिव सोसायटी लिमिटेड के विरूद्ध रू. 777500 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी मनीष निगम, दीपा निगम, अजय यादव गिर. हैं एवं आरोपी शरद कुमार शुक्ला फरार है। यूनाइटेड रियल बिल्ड लिमिटेड के विरूद्ध रू. 10754000 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी मदनमोहन भार्गव, मुकेश पाल, रामसेवक, जाहिरा खान, रामसुख कश्यप, आनंद कुमार गिर. हैं एवं आरोपी संजय सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, अमित घोष फरार हैं। शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध रू. 30 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन, सीमा देवांगन, धीरेंद्र देवांगन, धनेंद्र देवांगन, लक्ष्मण राव पाटिल, केशवराम कश्यप, काशीदास साहू गिर. हैं एवं आरोपी मोह. सिराज खान फरार बताया गया।

Tags:    

Similar News