उधमपुर मुठभेड़: जैश के दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में राज्य के जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकवादी मारे गये हैं

Update: 2026-02-06 05:23 GMT

बसंतगढ़ वन क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन, सेना-CRPF का बड़ा एक्शन

  • खुफिया इनपुट पर घेराबंदी, आतंकियों को भागने का नहीं मिला मौका
  • जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान की बड़ी सफलता

जम्मू। जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में राज्य के जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकवादी मारे गये हैं।

सेना के 'ह्वाइट नाइट कॉर्प्स' ने 'एक्स' पर जानकारी दी, "जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर सेना की सीआईएफ डेल्टा और सीआरपीएफ के जवानों ने बसंतगढ़ के जोफर वन क्षेत्र में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान की योजना बनायी और उसे अंजाम दिया। इस दौरान घेराबंदी को और मजबूत किया गया और आतंकवादियों के भागने के रास्ते बंद करने के लिए प्रभावी ढंग से इलाके पर नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।"

सेना ने अपनी पोस्ट में बताया कि मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई थी और उन्हें घेरा तोड़कर भागने का कोई मौका नहीं दिया गया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।

सेना ने कहा कि यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, सामरिक सटीकता और उच्च स्तर के पेशेवर अंदाज को दर्शाता है।

Tags:    

Similar News