जम्मू - कश्मीर :गांदरबल में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई
By : एजेंसी
Update: 2018-11-05 18:20 GMT
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि बाकूरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।