जम्मू-कश्मीर :कारवां ए अमन बस मुजफ्फराबाद के लिए रवाना

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्कालीन राजधानी श्रीनगर से कारवां ए अमन बस सोमवार सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए रवाना हुई

Update: 2018-08-27 11:03 GMT

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्कालीन राजधानी श्रीनगर से कारवां ए अमन बस सोमवार सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए रवाना हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि यह बस पीओके लौटने वाले 17 लोगों आैर एक कश्मीरी को लेकर श्रीनगर के बेमिना से रवाना हुई। बस अब तक व्यापार सुविधा केन्द्र पहुंच गयी है। इसके बाद वह कमान चौकी के लिए रवाना होगी जो उरी सेक्टर में अंतिम भारतीय सैन्य चौकी है। यहां पर और यात्री बस में सवार होंगे। यात्रियों की कुल संख्या और पीओके से आने वाले यात्रियों की संख्या में बारे में भी शाम तक जानकारी मिल सकेगी।

इस बस सेवा की शुरुआत भारत और पााकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार लाने के लिए सात अप्रैल 2005 को हुई थी ताकि 1947 के बंटवारेे के समय अलग हुए लोग पासपोर्ट के बिना केवल ‘यात्रा परमिट’ की मदद से अपने परिवाराें से मिल सकेें। ये यात्रा परमिट दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों की ओर से नामों को मंजूरी मिलने के बाद जारी किये जाते हैं। बस सेवा शुरु होने के बाद हजारों लोग दोनों तरफ रहने वाले अपने परिवारों से मिल चुके हैं।

 

Tags:    

Similar News