जम्मू-कश्मीर: मादक पदार्थों के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया 

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने कल देर रात मादक पदार्थों के पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो किलोग्राम चरस बरामद की है। 

Update: 2017-12-01 11:08 GMT

श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने कल देर रात मादक पदार्थों के पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो किलोग्राम चरस बरामद की है। 

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि पुलिस ने कुपवाड़ा में मादक पदार्थों के पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो किलोग्राम चरस और अवैध शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
 

Tags:    

Similar News