बच्चें के शव को थैली में रखने की घटना की होगी न्यायिक जांच
जगदलपुर ! 3 जनवरी को बीजापुर अस्पताल से एक गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया था। उसका प्रसव हुआ नवजात बच्चें की मौत 4 जनवरी को हो गया।;
जगदलपुर ! 3 जनवरी को बीजापुर अस्पताल से एक गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया था। उसका प्रसव हुआ नवजात बच्चें की मौत 4 जनवरी को हो गया। महिला की भी तबियत खराब थी उसका उपचार चल रहा था। मृत बच्चें का शव थैली में लिये पिता घंटों इन्तजार करता रहा। उक्त मामले की न्यायिक जांच का दायित्व सीटी मजिस्टे्रट श्री नशीने को सौंपा गया है। वे इस मामले की पूरी जांच करेगे। इस संबंध में 6 जनवरी को विशेष बैठक लेकर अपर कलेक्टर हीरालाल नायक ने बस्तर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र नाग, महारानी अस्पताल के अधीक्षक अविनाश मेश्राम, डॉ.आजाद, डॉ. श्रीमती चौहान, डॉ.श्रीमती लागु, महिला एवं बाल विकास अधिकरी शैल ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में अपर कलेक्टर श्री नायक ने कहा कि इस तरह की गलतियां नहीं होनी चाहिए यह मानवता के लिए सहीं नहीं है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाई की जायेगी।