जबलपुर : स्वाइन फ्लू से 14 की मौत
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष 14 व्यक्तियों की मौते शासकीय मेडिकल अस्पताल में हुई है
By : एजेंसी
Update: 2017-09-12 21:55 GMT
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष 14 व्यक्तियों की मौते शासकीय मेडिकल अस्पताल में हुई है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. दीपक बरकड़े के अनुसार अभी तक स्वाइन फ्लू के 128 संदिग्ध मरीज के सेम्पल जांच के लिए भेजे गये थे।
जिसमें से 39 मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आधा दर्जन मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट अभी आना शेष है।
मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 5 मरीज भर्ती है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके आलावा आधा दर्जन संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेज गये है।