'हमारी बहू सिल्क' में अपने किरदार से खुश हैं जान खान
'हमारी बहू सिल्क' के अभिनेता जान खान का कहना है कि उन्हें इस धारावाहिक में अपने किरदार से प्यार है
By : एजेंसी
Update: 2019-10-18 18:19 GMT
मुंबई । 'हमारी बहू सिल्क' के अभिनेता जान खान का कहना है कि उन्हें इस धारावाहिक में अपने किरदार से प्यार है, क्योंकि उनके किरदार में कई रंग शामिल हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं इसमें एक गुजराती लड़के का किरदार निभा रहा हूं, जिसे फोटोग्राफी का जूनून था, लेकिन उसके परिवार की परस्थितियों की वजह से उसकी दादी चाहती है कि वह पारिवारिक व्यावसाय को संभाले। किरदार में कई रंग और परते हैं, एक आदमी जो अपने जूनून को लेकर पागल है, उसे घर की परिस्थितियों की वजह से एक समझदार इंसान बनना पड़ता है और जिम्मेदारियां उठानी पड़ती है।"
यह धारावाहिक 18 अक्टूबर को अपनी 100वीं कड़ी पूरी कर लेगा।