इटली ने 2025 तक कोयला बिजली संयंत्रों को बंद करने की घोषणा की
इटली ने वर्ष 2025 के अंत तक देश के सभी कोयला बिजली संयंत्रों को बंद कर देने की घोषणा की
By : एजेंसी
Update: 2017-10-30 11:54 GMT
रोम। इटली ने वर्ष 2025 के अंत तक देश के सभी कोयला बिजली संयंत्रों को बंद कर देने की घोषणा की है और कहा है कि उसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 27 प्रतिशत बिजली उपलब्धता के लिए अक्षय ऊर्जा का विस्तार करना है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नयी राष्ट्रीय ऊर्जा नीति को 10 नवंबर को लागू किया जाना है और इससे पहले इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इटली के ज्यादातर संयंत्र विदेशी कंपिनयों के कोयलों पर ही निर्भर हैं।