लोहरदगा में कांग्रेस सांसद के आवास पर नकद जब्ती मामले में जांच के लिए पहुंची आईटी टीम

आईटी विभाग के सात सदस्यों की टीम कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के साढ़े 38 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने के मामले में जांच के लिए आज झारखंड में लोहरदगा स्थित उनके आवास पर पहुंची।

Update: 2019-12-12 14:12 GMT

लोहरदगा/रांची । आयकर विभाग (आईटी) विभाग के सात सदस्यों की टीम कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के साढ़े 38 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने के मामले में जांच के लिए आज झारखंड में लोहरदगा स्थित उनके आवास पर पहुंची।

सांसद श्री साहू के अभी हाल में दिल्ली जाने के क्रम में रांची हवाईअड्डे पर लगी स्कैनर मशीन से उनके थैले में रखे 38 लाख 50 हजार रुपये का पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आईटी विभाग की टीम ने नकद राशि को जब्त कर लिया। हालांकि सांसद के आवास पर किसी भी सदस्य के उपस्थित नहीं होने के कारण आईटी टीम अभी तक जांच शुरू नहीं कर पाई है।

आईटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि जब सांसद श्री साहू के परिवार के कोई सदस्य या मकान के मालिक आएंगे तभी जांच शुरू की जा सकेगी। आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News