इराक : आत्मघाती हमले में 8 मरे

इराक की राजधानी के निकट अंतिम संस्कार के लिए लगे एक तंबू के पास हुए आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए

Update: 2018-05-17 00:46 GMT

बगदाद। इराक की राजधानी के निकट अंतिम संस्कार के लिए लगे एक तंबू के पास हुए आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमला दोपहर बाद हुआ, जब एक विस्फोटक बेल्ट पहने व्यक्ति ने अंतिम संस्कार के लिए लगे तंबू में कई शोकग्रस्त लोगों के बीच ताजी इलाके में खुद को उड़ा लिया।

ताजी इलाका बगदाद से 20 किमी उत्तर में है। इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को सील कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

Full View

Tags:    

Similar News