ईरान : सैन्य परेड हमले में 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
ईरान के पश्चिमोत्तर अहवाज शहर में सेना की परेड के दौरान आज हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 24 लोग मारे गये और 50 अन्य घायल हो गये
By : एजेंसी
Update: 2018-09-22 16:07 GMT
दुबई। ईरान के पश्चिमोत्तर अहवाज शहर में सेना की परेड के दौरान आज हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 24 लोग मारे गये और 50 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी इसना ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।
यह परेड इराक में 1980 में शुरू युद्ध की याद में आयोजित की गयी थी। आतंकवादियों के एक दल ने परेड देखने के लिए बैठे अधिकारियों को लक्ष्य करके हमला किया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस बीच मेहर संवाद समिति ने बताया कि इस हमले में कई लोगों की मौत हुयी है और अनेक घायल हो गये। देश की राजधानी तेहरान और अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।