आईपीओ से जुड़ी स्विगी इस साल के अंत में 400 और कर्मचारियों की छँटनी करेगी : रिपोर्ट

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी छंटनी के दूसरे दौर में अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग सात प्रतिशत या लगभग 400 नौकरियों की कटौती कर रही है

Update: 2024-01-25 23:21 GMT

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी छंटनी के दूसरे दौर में अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग सात प्रतिशत या लगभग 400 नौकरियों की कटौती कर रही है। गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य इस साल के अंत में नियोजित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से पहले अपने वित्त में सुधार करना है।

कंपनी ने जनवरी 2023 में 380 नौकरियों की कटौती की थी और लागत कम करने के प्रयास में अपने मांस बाज़ार को भी बंद कर दिया था। यह खबर सबसे पहले इकोनॉमिक टाइम्स ने प्रकाशित की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक और ऑपरेशंस टीमों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

इस बीच, कंपनी के आने वाले महीने में खाने के ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म शुल्क पाँच रुपये से दोगुना कर 10 रुपये करने की भी संभावना है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम के साथ कंपनी इस साल के अंत में अपने आईपीओ के लॉन्च से पहले घाटे को कम करना चाहती है।

हाल ही में अमेरिका स्थित निवेश कंपनी इनवेस्को ने स्विगी का मूल्यांकन लगभग 8.3 अरब डॉलर तक बढ़ा दिया है।

नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह लगातार दूसरी बार है जब वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ने स्विगी के मूल्य में वृद्धि की है।

पिछले साल अक्टूबर में इनवेस्को ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का वैल्यूएशन बढ़ाकर करीब 7.85 अरब डॉलर कर दिया था।

Full View

Tags:    

Similar News