इंटरसिटी रेलयात्री ने उत्तरप्रदेश और पंजाब के लिये फिर शुरु की स्‍मार्टबस

देश की सबसे बड़ी इंटरसिटी मोबिलिटी ब्रांड इंटरसिटी रेलयात्री ने दिल्‍ली से उत्तरप्रदेश और पंजाब के बीच अपनी स्‍मार्टबस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है।

Update: 2020-06-30 15:00 GMT

नयी दिल्‍ली।  देश की सबसे बड़ी इंटरसिटी मोबिलिटी ब्रांड इंटरसिटी रेलयात्री ने दिल्‍ली से उत्तरप्रदेश और पंजाब के बीच अपनी स्‍मार्टबस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि लॉकडाउन में रियायत और एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने के नियमों में छूट के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी बेंगलुरू और हैदराबाद में अपने दक्षिणी केन्‍द्रों से कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभिन्‍न शहरों तक भी अपनी सेवायें शुरू कर रही है। कंपनी ने अपने यात्रियों, चालक दल के सदस्‍यों और ड्राइवर सहायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सेफ प्लस पहल की पेशकश भी की है। इसके अलावा इंटरसिटी रेलयात्री ने अपने यात्रियों के लिये कोविड-19 इंश्‍योरेंस ऐड-ऑन भी लॉन्‍च किया है। बस में सवार होने के लिए यात्रियों को थर्मल स्‍कैन और केवाईसी प्रोसेस का पालन करना होगा तथा आरोग्‍य सेतु एप्‍प स्‍टेटस की जांच करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर इंटरसिटी रेलयात्री के सह संस्थापक और कार्यकारी मनीष राठी कहा कि जब कोविड-19 महामारी भारत में आयी और पहले लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तभी हमें समझ में आ गया था कि जिस जिंदगी को हम जानते हैं, अब वह बदल जायेगी। हमने यात्रियों तक पहुंच बनाई और व्‍यापक सर्वेक्षण किया जिसमें यह साफ हो गया कि हमारे यात्री चाहते हैं कि हाईजीन, सैनिटेशन और सोशल डिस्‍टेंसिंग को अनिवार्य बनाया जाये, ताकि वे हमारे साथ सुरक्षित महसूस कर सकें और यात्रा का आनंद ले पायें। हमने यात्रियों और उनके परिवारों के लिये प्राइवेट केबिन्‍स के एक अनूठे कॉन्‍सेप्‍ट के साथ सेफ प्लस भी लॉन्‍च किया। स्‍मार्टबस का हमारा दल प्रत्‍येक यात्री को एक सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्‍ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

 Full View

Tags:    

Similar News