छात्रों के दाखिले के समय ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बंदिश खत्म करने के निर्देश
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दाखिला संबंधी ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बंदिश ख़त्म करने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों को दाखिले के समय कोई मुश्किल न आये ।
चंडीगढ़ । पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दाखिला संबंधी ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बंदिश ख़त्म करने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों को दाखिले के समय कोई मुश्किल न आये ।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि श्री सिंगला के निर्देशों के बाद विभाग ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में दाखिले के समय ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बंदिश हटा दी है । स्कूल प्रमुखों को ऐसे छात्रों को अपने स्तर पर दाखिला देने के लिए कहा गया है।
स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिये गए हैं कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट न होने पर ऐसे छात्रों के माता पिता से पढ़ाई के बारे में लिखित तौर पर लिया जाये। ट्रांसफर सर्टिफिकेट न देने वाले स्कूलों के नाम मुख्य दफ़्तर को भेजने के लिए भी जि़ला अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं।
दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को जन्म प्रमाणपत्र के लिये मजबूर न किया जाये । इन विद्यार्थियों को प्रोवीजन आधार पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है।