नपाध्यक्ष ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण

वार्ड नं. 25 सेवा भारती नगर के पास गंदे पानी का जमाव हो जाने से तेज बदबू की शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई कर्मचरीयों एवं जेसीबी मशीन से रास्त बनाते हुये उसे नाली से जोड़ा गया;

Update: 2017-10-11 16:35 GMT

महासमुंद। वार्ड नं. 25 सेवा भारती नगर के पास गंदे पानी का जमाव हो जाने से तेज बदबू की शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल के निर्देश पर सफाई कर्मचरीयों एवं जेसीबी मशीन से रास्त बनाते हुये उसे नाली से जोड़ा गया जिससे गंदे पानी को बाहर निकाला गया।

इसके अलावा वार्ड नं. 25 के अन्य स्थानों पर सफाई कार्य कराया गया। सफाई कार्य का निरिक्षण नपाध्यक्ष पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परदेशी साहू, एवं सफाई दरोगा जीतू सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News