भारत 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा ले पाएगा: बाइचुंग भूटिया
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने उम्मीद जताई है कि भारत 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा ले पाएगा
By : एजेंसी
Update: 2018-06-23 12:46 GMT
पणजी। भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने उम्मीद जताई है कि भारत 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा ले पाएगा।
विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा 2026 विश्व कप के लिए एशियाई देशों की संख्या को चार से बढ़ाकर आठ कर सकती है।
बाइचुंग ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि 2026 विश्व कप के लिए एशिया से आठ टीमें क्वालीफाई करेंगी। अभी केवल चार टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है और मुझे उम्मीद है कि 2026 तक भारत विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करे और सफल रहे।"
भूटिया यहां स्थित एसईएसए फुटबाल अकादमी में एक समारोह के दौरान बोल रहे थे।
भूटिया ने कहा, "गोवा से मेरे बचपन की यादें जुड़ी हैं। एसएफए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाकर फुटबाल समुदाय के लिए अच्छा काम कर रहा है।"