भारत ने चीन को एफएटीएफ का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

भारत ने चीन को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल बल (एफएटीएफ) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

Update: 2018-02-25 17:52 GMT

नयी दिल्ली। भारत ने चीन को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल बल (एफएटीएफ) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए आज उम्मीद जताई कि इससे कल के उद्देश्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

एफएटीएफ 37 देशों का वैश्विक संगठन है जो अवैध धन को वैध बनाने तथा आतंकी कार्रवाई गतिविधियों को धन उपलब्ध कराने की निगरानी करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा, ‘‘23 फरवरी को एफएटीएफ के उद्घाटन सत्र में उपाध्यक्ष चुने जाने पर चीन को बधाई।

हम उम्मीद करते हैं कि चीन संतुलित, समग्र और तथ्यपरक ढंग से एफएटीएफ के उद्देश्यों को हासिल करने और मानक बनाए रखने में सहयोग करेगा।

Tags:    

Similar News