देश को 2025 तक TB मुक्त करना ही है लक्ष्य: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल अस्पताल, बीमारी, दवाई और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है बल्कि कम खर्च पर देश के हर व्यक्ति को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना तथा लोग
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल अस्पताल, बीमारी, दवाई और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है बल्कि कम खर्च पर देश के हर व्यक्ति को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना तथा लोगों को बीमार बनाने वाले कारणों का पता लगाना है।
इस सरकार का विजन सिर्फ अस्पताल, बीमारी और दवाई और आधुनिक सुविधाओं तक ही सीमित नहीं हैं।
कम खर्च पर देश के हर व्यक्ति को इलाज सुनिश्चित हो, लोगों को बीमार बनाने वाले कारणों को खत्म करने का प्रयास हो, इसी सोच के साथ नेशनल हेल्थ पॉलिसी का निर्माण किया गया है: PM
सरकार का प्रयास है कि बड़े शहरों के आसपास जो स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है,
उसको सुदृढ़ करने के साथ-साथ ऐसी ही सुविधाएं
टीयर 2 और टीयर 3 शहरों तक पहुंचाया जाए।
इसके लिए सरकार दो व्यापक स्तर पर काम कर रही है: PM
पीएम मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुक्रवार को 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'नेशनल सेन्टर फॉर एजिंग' का शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी और लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई कदम उठाये हैं।
AIIMS पर बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली में इसके सभी कैंपसों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। आज 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले नेशनल सेंटर फॉर एजिंग का शिलान्यास हुआ है। ये सेंटर 200 Beds का होगा: PM
सफदरजंग अस्पताल में भी 1300 करोड़ खर्च करके अस्पताल को आधुनिक बनाने का काम हुआ है।
यहां एक इमरजेंसी ब्लॉक और एक सुपर स्पेशिलियटी ब्लॉक की सेवाओं को देश को समर्पित किया गया है: PM
वर्ष 2025 तक देश से टीबी के उन्मूलन के लक्ष्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा , “ दुनिया की नजर भारत पर है कि क्या वह ऐसा कर पायेगा। मुझे देश के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भरोसा है कि वह इस चुनौती पर पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगा।”
हम 2025 तक देश को TB से मुक्त करने के लिए कार्य कर रहे है
विश्व के अन्य देशों ने खुद को TB मुक्त करने के लिए वर्ष 2030 तक का समय रखा है
दुनिया की नजर भारत पर है कि क्या वो ऐसा कर पाएगा
मुझे देश के मेडिकल सेक्टर पर भरोसा है कि वो इस चुनौती पर पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगा: PM
बीते चार वर्षों में पब्लिक हेल्थकेयर को लेकर देश को एक नई दिशा दी गई है।
केंद्र सरकार के एक के बाद एक policy interventions से हम उस स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं जहां देश के गरीब और मध्यम वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं के लिए भटकना न पड़े, अनावश्यक खर्च न करना पड़े: PM
New India के लिए एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है जहां उत्तम अस्पताल हों, ज्यादा बेड हों,बेहतर सुविधाएं हों, उत्कृष्ट डॉक्टर हों
हमारी सरकार 58 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज के तौर पर अपग्रेड कर रही है
इस बजट में 24 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया है: PM