सादगी पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में सादगी पूर्वक मनाया गया

Update: 2019-08-16 15:43 GMT

नवापारा-राजिम। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में सादगी पूर्वक मनाया गया। शहर के विभिन्न शासकीय-अर्द्धशासकीय कार्यालयों, चौक-चौराहों, गली-मुहल्लों में समाज सेवी, नेताओं ने ध्वजारोहण किया। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंग ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय गोयल, उपाध्यक्ष दयालूराम गाड़ा, सभापति प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, दुकालू चक्रधारी, छन्नूलाल साहू, सौरभ जैन, भूपेन्द्र सोनी, मयाराम साहू, स्वर्णजीत कौर, दीपाली राजपूत, ओमकुमारी-संजय साहू, रेखा बंजारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर पालिका कार्यालय में उमाशंकर देवांगन, सुभाष चौक एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल में पार्षद छन्नूलाल साहू, बॉबी चावला ने ध्वजारोहण किया।

विधायक कार्यालय संगवारी में वरिष्ठ नागरिक जगतराम साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता रतीराम साहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष देहुति साहू, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, पार्षद स्वर्णजीत कौर, पूर्व पार्षद संध्या राव, सौरभ शर्मा, चंद्रहास साहू, रामा यादव, निर्माण यादव, मंगराज सोनकर, राकेश सोनकर, हृदय साहू, रामकुमार शर्मा, दिपाली राजपुत, चतुर जगत, जाकिर चौहान, रमेश तिवारी, मेघनाथ साहू, राजा चावला, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में साधना सौरज, परदेशीराम साहू, तनु मिश्रा, अन्नपूर्णा देवांगन, धनमती साहू, मुकुंद मेश्राम, नागेन्द्र वर्मा, संजय साहू, दिनेश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित में ध्वजरोहण किया गया।

वहीं शासकीय हरिहर हाईस्कूल, कृषि उपज मण्डी, पुलिस थाना, कन्या उच्च. माध्य. शाला, तहसील कार्यालय, शासकीय चिकित्सालय, सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति कालेज, शासकीय महाविद्यालय गोबरा, खोलीपारा प्राथमिक शाला, बढ़ईपारा प्राथमिक शाला,सदर बाजार बालक प्राथमिक शाला, टीबीएस स्कूल, राजिम पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञानदीप शिशु मंदिर, श्रीराम जानकी शिशु मंदिर, भोईपारा सहित विभिन्न चौक चौराहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

Full View

Tags:    

Similar News