कर्नाटक में आयकर अधिकारियों ने कई स्थानों पर छापे मारे
कर्नाटक में आयकर अधिकारियों ने बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद के समर्थक कई व्यापारियों के परिसरों में छापे मारे
By : एजेंसी
Update: 2019-04-11 18:06 GMT
बेंगलुरु । कर्नाटक में आयकर अधिकारियों ने बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद के समर्थक कई व्यापारियों के परिसरों में छापे मारे हैं। अरशद बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कथित कर चोरी के बारे में जानकारी मिलने के बाद छापे मारे गये हैं और आज सुबह छह बजे से 20 स्थानों पर तलाश अभियान जारी है।
अरशद ने छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी आलोचना की है।