आयकर विभाग ने किया 2 वरिष्ठ करदाताओं का सम्मान
राजस्थान में अलवर में आयकर विभाग ने दो वरिष्ठ महिला करदाताओं को 15 अगस्त को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया
By : एजेंसी
Update: 2019-08-17 00:13 GMT
अलवर। राजस्थान में अलवर में आयकर विभाग ने दो वरिष्ठ महिला करदाताओं को 15 अगस्त को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया।
आयकर अधिकारी मुख्यालय प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रधान आयकर आयुक्त अलवर विनोद कुमार तिवारी ने 96 वर्षीया कुलदीप कुमेदान एवं 86 वर्षीया इंदिरा अग्रवाल को उनके निवास पर जाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी यह दोनों महिलाएं ईमानदारी से कर चुका रही हैं। यह देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ करदाताओं का देश के लिए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।