भोपाल में हुआ हादसा हृदय विदारक: शिवराज

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तड़के हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय विदारक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Update: 2019-09-13 10:23 GMT

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तड़के हुए एक हादसे में 11 लोगों की मौत को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय विदारक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि छोटे तालाब के खटलापुरा में गणेश विसर्जन के दौरान नाव टूटने के कारण हुआ हादसा हृदय विदारक है।

भोपाल के छोटे तालाब के खटलापुरा में गणेश विसर्जन के दौरान नाव टूटने के कारण हुआ हादसा हृदय विदारक है।

इस भीषण दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 13, 2019

उन्होंने कहा कि इस भीषण दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजन को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।


Full View

Tags:    

Similar News