छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार ने चना वितरण योजना शुरू की

छत्तीसगढ़ के अनुसूचित एवं माडा क्षेत्रों में कुपोषण से मुक्ति के लिए राज्य सरकार ने आज से चना वितरण योजना की शुरूआत की

Update: 2019-08-23 17:38 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित एवं माडा क्षेत्रों में कुपोषण से मुक्ति के लिए राज्य सरकार ने आज से चना वितरण योजना की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में स्थित अपने निवास से इस योजना का शुभारंभ करते हुये दस ट्रक चना को बस्तर अंचल के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक धनेन्द्र साहू, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Full View

Tags:    

Similar News