भरतपुर में युवक ने वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म
राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नब्बे वर्षीय बीमार वृद्धा के साथ दुष्कर्म;
By : एजेंसी
Update: 2019-08-03 14:18 GMT
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नब्बे वर्षीय बीमार वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला शुक्रवार रात क्षेत्र के कलसाडा गांव का है। पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात ही गांव से गिरफ्तार कर लिया।
वृद्धा को ईलाज के लिए बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलसाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने कहा की बीमार वृद्धा घर पर अकेली थी, उसका बेटा गांव से बाहर गया हुआ था और फसल की रखबाली के लिये बहू खेत पर थी तभी युवक दलबीर ने वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पुलिस ने देर रात को गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।