इमरान इस सप्ताह करेंगे तुर्की की यात्रा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तीन से चार जनवरी तक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ तुर्की की यात्रा करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी
By : एजेंसी
Update: 2018-12-31 01:36 GMT
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तीन से चार जनवरी तक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ तुर्की की यात्रा करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि श्री खान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन के आमंत्रण पर तुर्की की यात्रा पर जाएंगे। श्री खान और पाकिस्तान का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल श्री एर्दोगन के साथ बैठक कर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा करेगा।
श्री खान अपनी तुर्की यात्रा के दौरान तुर्की के कारोबारियोंं, निवेशकों के साथ बैठक करेंगे और व्यावसायिक सभा को भी संबोधित करेंगे।