इमरान ने ले. जनरल नदीम को सीजेसीएससी बनाया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा को ज्वायंट चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी का अध्यक्ष (सीजेसीएससी) नियुक्त किया

Update: 2019-11-22 11:20 GMT

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा को ज्वायंट चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी का अध्यक्ष (सीजेसीएससी) नियुक्त किया है।

प्रधानमंत्री आवास की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में इस बात का एलान किया गया है। इसके मुताबिक श्री खान ने ले. जनरल नदीम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और यह 27 नवंबर से प्रभावी मानी जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सेवा अवधि विस्तार को लेकर अधिसूचना 19 अगस्त को ही जारी कर दी गई थी। सूचना मंत्रालय की एक ट्वीट में कहा गया,“गौरतलब है कि जनरल बाजवा के सेना प्रमुख के तौर पर सेवा अवधि में विस्तार (पुनर्नियुक्ति) की अधिसूचना 19 अगस्त को ही जारी की जा चुकी है।”

उल्लेखनीय है कि जनरल जुबैर महमूद हयात अभी सीजेसीएससी हैं जो 28 नवंबर को सेवाननिवृत्त हो जायेंगे। ले. जनरल नदीम पाकिस्तान सैन्य अकादमी, काकुल के कमांडेंट और रावलपींडी में कोर कमांडर रह चुके हैं।

 


Full View

Tags:    

Similar News