अवैध तेल का कारोबारियों के आगे बौनी हुई प्रशासनिक कार्रवाई

ग्रेनो/रबूपुरा । क्षेत्र स्थित ढ़ाबों पर चल रहा अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।;

Update: 2017-03-19 04:47 GMT

ग्रेनो/रबूपुरा । क्षेत्र स्थित ढ़ाबों पर चल रहा अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।
तेल माफिया टैंकरों से खुलेआम तेल निकलवाकर उसमें मिलावट कर सस्ते दामों पर क्षेत्र में सप्लाई चांदी काट रहे हैं। सूत्रों की मानें तो तेल माफियाओं की दबंगई के सामने प्रशासनिक कार्रवाई बौनी नजर आती है। हालांकि कोतवाली प्रभारी ने इनके खिलाफ  कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। परन्तु पुलिस की तो क्या कहें विभागीय अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए हैं और कार्रवाई से बचते नजर आते हैं। जब इस सम्बंध जेवर एसडीएम विवेक कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। गौरतलब है कि रबूपुरा कोतवाली अंर्तगत जेवर-झाझर मार्ग पर संचालित अधिकांश ढाबों पर आने वाली गाडिय़ों से चालकों की मिलीभगत कर डीजल-पेट्रोल चोरी किया जाता हैं। कई बार चालक के विरोध करने पर होटल संचालक दबंगई से भी पेश आते हैं और उन्हें मजबूरी में तेल देना पड़ता है। तत्पश्चात उक्त डीजल व पेट्रोल में माफियाओं द्वारा मिलावट कर देहात क्षेत्र में सप्लाई कर दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक कोतवाली में तैनात पीसीआर भी वहां गश्त करती रहती है, वहीं कभी कभार वहीं मौजूद होते हुए भी तेल माफियाओं द्वारा अपने काम को खुलेआम अंजाम दिया जाता रहता है। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों से स्थानीय पुलिस को सुविधा शुल्क के रूप में मोटी रकम मुहैया कराई जाती है। माफियाओं के रसूखदार होने व सांठ-गांठ के चलते पुलिस तो इनके खिलाफ कार्रवाई करती ही नहीं साथ ही विभागीय उच्चाधिकारी भी अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने से बचते नजर आते हैं।

Tags:    

Similar News