IIT मद्रास में लगी आग, कोई हताहत नहीं
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की एक इमारत में तीसरी मंजिल पर कल रात आग लग गयी । पुलिस और अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-04-13 18:20 GMT
चेन्नई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की एक इमारत में तीसरी मंजिल पर कल रात आग लग गयी । पुलिस और अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ ।
आग लगने की घटना औद्योगिक परामर्श और प्रायोजक अनुसंंधान (आईसी एण्ड एसआर)विभाग की इमारत में हुयी । इसी इमारत में अनुसंधान विभाग, कम्प्यूटर प्रयोगशाला, सम्मेलन कक्ष और मीडिया प्रकोष्ठ हैं । आग से कुछ कम्प्यूटर और फर्नीचर जल गया । विद्युत शर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है ।