अफवाहों पर ध्यान न दें - मंदसौर कलेक्टर

 मध्यप्रदेश के मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें

Update: 2019-09-10 16:20 GMT

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

उन्होंने कहा है कि शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सभी आपस में सहयोग एवं आपसी भाईचारे से रहें। किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं गलत जानकारी पर ध्यान न देवें। किसी प्रकार की गलत जानकारी एवं किसी के द्वारा भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में प्रदान करें।

कलेक्टर  पुष्प ने बताया कि फिलहाल जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था है। सीतामऊ में धारा 144 लगी हुई है। शांति व्यवस्था बनी हुई है और हर स्थिति नियंत्रण में है।

कलेक्टर  पुष्प ने बताया कि जिले में 11 अगस्त से सोशल मीडिया के सम्बंध में धारा 144 लगी हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News