रोहिंग्या मुस्लिम संबंधी भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें : सरकार

मध्यप्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिम गिरोह द्वारा बच्चों का अपहरण कर उनके गुर्दे निकालकर बेचने की बात पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। 

Update: 2019-08-31 12:53 GMT

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिम गिरोह द्वारा बच्चों का अपहरण कर उनके गुर्दे निकालकर बेचने की बात पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक व्हाट्सऐप पर फैलाई जा रही इस तरह की अफवाह में कोई सत्यता नहीं है। आमजन इस संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रम में न आयें।
व्हाट्सऐप पर पिछले कुछ समय में इस तरह की अफवाह फैलाने की जानकारी सामने आई थी।

Full View

Tags:    

Similar News