मोदी सरकार ने पीडीपी को तोड़ने की कोशिश की तो और सलाउद्दीन पैदा होंगे:  महबूबा मुफ्ती

जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और महबूबा मुफ्ती ने एकबार मोदी सरकार को खरीखोटी सुनाते हुए चेतावनी दी की अगर केंद्र सरकार पीडीपी को तोड़ने की कोशिश करेगी तो कश्मीर में कई और सलाउद्दीन पैदा होंगे

Update: 2018-07-13 11:18 GMT

नई दिल्ली।   जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एकबार मोदी सरकार को खरीखोटी सुनाते हुए चेतावनी दी की अगर केंद्र सरकार पीडीपी को तोड़ने की कोशिश करेगी तो कश्मीर में 90 जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। 

महबूबा मुफ्ती ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जोड़-तोड़ की कोशिश की तो कई और सलाउद्दीन पैदा होंगे और राज्य के हालत 90 के दशक जैसे हो जाएंगे। 

महबूबा ने कहा कि जब 1987 में चुनाव के साथ गड़बड़ हुई तो यासिन मलिक और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैय्यद सलाउद्दीन पैदा हुए थे और अगर इस बार बीजेपी ने पीडीपी को तोड़ने की कोशिश की और कश्मीर के लोगों के हक पर डाका डाला गया तो हालात उससे भी ज्यादा खराब होंगे। 

आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती का बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी पीडीपी के बागी विधायकों का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार अपनी पार्टी के विधायकों को टूटता हुआ देख महबूबा ने मोदी सरकार को चेतावनी दे दी दै। 

पीडीपी के कम से कम पांच विधायकों ने सार्वजनिक तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। बागी नेता इमरान अंसारी ने दो दिन पहले ही अलग मोर्चा बनाने की बात कही थी। पीडीपी के विधायक लगातार पार्टी में वंशवाद को आरोप लगा रहे हैं अब इस तरह अपनी पार्टी को टूटता देख  महबूबा मुफ्ती ने सख्त कदम उठाए हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News