किसानों के मुआवजे के लिए संघर्ष करूंगा -शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से किसानों को उनका हक देने की मांग करते हुए चेतावनी दी

Update: 2018-12-31 13:02 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार से किसानों को उनका हक देने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि किसानों को हक न मिलने पर उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। 

चौहान ने रविवार की देर रात को ट्वीट कर राज्य की कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, "पूरे प्रदेश में ठंड के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है उसके मुआवजे के लिए मैं आवाज उठा कर संघर्ष करूंगा।"

पूरे प्रदेश में ठंड के कारण फ़सलों को जो नुक़सान हुआ हैं उस के मुआवज़े के लिए मैं आवाज़ उठा कर हर किसान को उसका हक़ मिले इस के लिए संघर्ष करूँगा।

— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 30, 2018


 

ज्ञात हो कि राज्य के कई हिस्सों में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठने लगी है। 

चौहान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि किसानों को अपने पसीने की पूरी कीमत देना हर सरकार का फर्ज है। हमारी सरकार ने सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को फसल बेचने पर 500 रुपये प्रति क्विंटल देने का कैबिनेट में फैसला लिया था और बजट में भी यह प्रावधान किया था। मेरी कांग्रेस सरकार से विनती है कि इस पर तुरंत अमल किया जाए।

किसानों को अपने पसीने की पूरी कीमत देना हर सरकार का फर्ज़ है। हमारी सरकार ने सोयाबीन के किसानों को फसल बेचने पर ₹500 प्रति क्विंटल देने का कैबिनेट में फैसला लिया था और बजट में प्रावधान भी किया था। मेरी कांग्रेस सरकार से विनती है कि इस पर तुरंत अमल किया जाए।

— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 30, 2018


 

Tags:    

Similar News