मैं चाहता हूं कि किम जोंग उन अपने परमाणु हथियारों से छुटकारा पायें: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने तथा उसके नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली वार्ता के सकारात्मक परिणाम के लिये अमेरिका उस पर दबाव बनाए रखेगा

Update: 2018-04-25 12:52 GMT

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने तथा उसके नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली वार्ता के सकारात्मक परिणाम के लिये अमेरिका उस पर दबाव बनाना जारी रखेगा। 

ट्रंप ने यहां व्हाइट हाउस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,“ मैं चाहता हूं कि वे अपने परमाणु हथियारों से छुटकारा पायें।” 

Full View

Tags:    

Similar News