मुझे नहीं लगता अभिनय के लिए मुझमें उतना धैर्य है  : होरान

पॉप बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व स्टार नियाल होरान का कहना है कि वह हॉलीवुड जाने के इच्छुक नहीं हैं

Update: 2017-07-05 12:15 GMT

लंदन। पॉप बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व स्टार नियाल होरान का कहना है कि वह हॉलीवुड जाने के इच्छुक नहीं हैं। वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, होरान ने द सन को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह हैरी स्टाइल्स की तरह अभिनेता बनने के इच्छुक नहीं है।

हैरी स्टाइल्स जल्द ही क्रिस्टोफर नोहलान की फिल्म 'डनकिर्क' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

होरान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अभिनय करने के लिए मुझमें उतना धैर्य है। इसके लिए आपको खासा इंतजार करना पड़ता है, जबकि संगीत में आप खुद से कभी भी कुछ भी कर सकते हो।"
 

Tags:    

Similar News