पत्नी की मौत के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली
राजसथान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके पति ने भी उसके वियोग में विषाक्त वस्तु का सेवन कर जानलीला समाप्त कर ली
By : एजेंसी
Update: 2020-06-24 03:52 GMT
भरतपुर। राजसथान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके पति ने भी उसके वियोग में विषाक्त वस्तु का सेवन कर जानलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में अऊ गेट निवासी सुमन नामक महिला ने सोमवार रात्रि को आत्महत्या कर दी थी। मंगलवार सुबह जब मृतका के शव के पोस्टमार्टम एवं पुलिस की पंचनामा की कार्यवाही चल ही रही थी तभी मृतका के पति जगदीश ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर कोहराम मचवा दिया।
परिजन ने जगदीश को डीग अस्पताल में भर्ती भी कराया लेकिन उसे बचाया नही जा सका। पुलिस ने पति-पत्नी के शवो को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सुपुर्द कर दिया।