मध्यप्रदेश : छात्रावास की छात्रा ने दिया मृत शिशु को जन्म

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव तहसील क्षेत्र में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास की एक छात्रा ने मृत शिशु काे जन्म दिया है।;

Update: 2019-12-06 12:49 GMT

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव तहसील क्षेत्र में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास की एक छात्रा ने मृत शिशु काे जन्म दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुकरी गांव स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास की एक छात्रा ने कल रात अस्पताल में मृत शिशु को जन्म दिया।

नाबालिग छात्रा को पेट दर्द की शिकायत के बाद कल ही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। आज सुबह मृत बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में छात्रा के कथित प्रेमी को नवेगांव से हिरासत में लिया है।

Full View

Tags:    

Similar News