ओडिशा में 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पर अवकाश घोषित
ओडिशा सरकार ने 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पर राज्य में अवकाश घोषित किया है
By : एजेंसी
Update: 2022-10-23 04:20 GMT
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पर राज्य में अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, सभी शैक्षणिक संस्थान, राजस्व विभाग की अदालतें, बैंक और अन्य बैंकिंग संस्थान बंद रहेंगे।