सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, 2017 से था एक्टिव

हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले आतंकवादी को रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले से गिरफ्तार किया गया

Update: 2023-01-23 10:49 GMT

श्रीनगर, 23 जनवरी: हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले आतंकवादी को रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने नासिर अहमद शेरगोजरी उर्फ कासिम भाई को गिरफ्तार किया है, जो 2017 से सक्रिय था और कई आपराधिक मामलों में शामिल था।

Tags:    

Similar News