आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-05-10 03:52 GMT

 भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
  • 1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा।
  • 1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
  • 1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
  • 1857: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया।
  • 1908: पहली बार मदर्स डे वेस्ट वर्जीनिया, अमेरिका के ग्राफ्टन शहर में मनाया गया।
  • 1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
  • 1929: भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म।
  • 1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
  • 1951: भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष वी. के. सिंह का जन्म।
  • 1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
  • 1967: मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।
  • 1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं।
  • 1994: रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
  • 1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत।
  • 2000: भारत की जनसंख्या एक अरब के पार हुई।
  • 2002: फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन।
  • 2011: उच्चतम न्यायालय ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की।
  • 2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत।
  • 2021: अनिल भल्ला कि निधन। वह भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर थे।
  • 2022: प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का निधन।

Tags:    

Similar News