आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-09-23 20:50 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार हैं।

  • 1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई (मुंबई), कलकत्ता (कोलकाता) और मद्रास (चेन्नई) में नगर निगम और महापौर की अदालतें स्थापित करने का अधिकार दिया गया।
  • 1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय सृजित किया गया।
  • 1859 - भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी नाना साहेब (ढुंडू पंत) का निधन हुआ।
  • 1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी धरती पर तिरंगा फहराने वाली प्रसिद्ध क्रांतिकारी और राष्ट्रवादी नेता मैडम भीखाजी रुस्तम कामा का जन्म हुआ।
  • 1932 - महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच दलितों के लिए प्रांतीय विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण को लेकर प्रसिद्ध 'पूना पैक्ट' (पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में) समझौता हुआ।
  • 1973 - अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ को पुर्तगाल से स्वतंत्रता मिली।
  • 2007 - महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहला टी-20 विश्व कप जीता।
  • 2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
  • 2008 - कपिल देव को भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • 2008 - मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
  • 2014 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का पहला मंगल अभियान 'मंगलयान' अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँच गया। ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना।

Tags:    

Similar News