आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-05-30 05:35 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1658: सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
  • 1922: एक्वाडोर को आजादी मिली।
  • 1947: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना।
  • 1953: शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।
  • 1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
  • 1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन।
  • 1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
  • 1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
  • 1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
  • 1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
  • 1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
  • 1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।
  • 2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
  • 2015: भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत।

Tags:    

Similar News