आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
By : एजेंसी
Update: 2026-03-28 04:53 GMT
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1795 - पोलैंड का तीसरा विभाजन हुआ।
- 1809 - मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
- 1854 - क्रीमियाई युद्ध के दौरान फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1891 - विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित किया गया।
- 1917 - प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पहली बार महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना।
- 1923- फासीवादी इटली की वायु सेना रिजिया एरोनॉटिका की स्थापना की गई।
- 1930 - तुर्की में राजधानी अंगोरा का नाम बदलकर अंकारा और कॉन्सटाटिनोपल]] का नाम बदलकर इस्तांबुल किया गया।
- 1939 - स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
- 1941 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे।
- 1969 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
- 1976 - अहमद बिन बेला, अल्जीरिया के पहले राष्ट्रपति, को 14 साल की नजरबंदी के बाद रिहा किया गया।
- 1979 - अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ।
- 1995 - राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरि देव जोशी का निधन।
- 2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
- 2001 - पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में पकड़े गए 13 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया।
- 2006 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का निधन।
- 2008 - भारत सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियायतें समाप्त करने की घोषणा की।
- 2011 - देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई।
- 2015 - साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
- 2017- बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।