आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-06-28 05:19 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1651: पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
  • 1776: अमेरिकी क्रांति: अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
  • 1787: ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।
  • 1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
  • 1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
  • 1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
  • 1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
  • 1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।
  • 1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
  • 1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म।
  • 1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरुआत की।
  • 1940: बंगलादेश के अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
  • 1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या।
  • 1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
  • 1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
  • 1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता, लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
  • 1986: केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
  • 1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
  • 1996: भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला। 2004: अमेरिका ने इराक के लोगों को शासन की बागडोर सौंपी।
  • 2004: तुर्की के इंस्ताबुल में 17वां नाटो शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
  • 2007 : आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का स्मार्टफोन बाजार में आया।
  • 2012: प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News