भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
1633 : इटली के महान खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ गैलीलियो को पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है, ये बताने पर चर्च ने आजीवन नजरबंदी का फैसला सुनाया।
1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1932: अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
1933: हिटलर ने जर्मनी में नेशनल सोशलिस्ट पार्टी को छोड़ बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों पर बैन लगा दिया।
1934: वॉक्सवैगन बीटल के पहले प्रोटोटाइप पर काम शुरू हुआ। वॉक्सवैगन की ये सबसे चर्चित कार है।
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ''हैंड ऑफ गॉड' गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
2002 : ईरान में आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत
2007 : 322 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनिता विलियम्स धरती पर वापस लौटी थीं।
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
2016 : इसरो ने एक साथ 20 उपग्रह लॉन्च करके इतिहास रचा।