आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-06-17 05:12 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1397: डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे के बीच कलमार संघ की स्थापना हुई।
  • 1631: मुगल बादशाह शाहजहां की प्रिय बेगम मुमताज महल का निधन। उनकी याद में आगरा में ताजमहल का निर्माण किया गया।
  • 1674: जीजाबाई का निधन। वह शाहजी भोंसले की पत्नी एवं छत्रपति शिवाजी की माता थीं।
  • 1799: नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली के अधिकांश हिस्से को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  • 1862: भारत के पहले वाइसराय लॉर्ड कैनिंग का निधन।
  • 1885: फ्रांस द्वारा अमेरिका को तोहफे में दिया गया प्रसिद्ध 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' न्यूयॉर्क पहुंचा।
  • 1917: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।
  • 1928: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का निधन।
  • 1938: जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1942: उत्तराखंड के के दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म।
  • 1944: आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
  • 1947: बर्मा ने खुद को गणतंत्र घोषित किया।
  • 1967: चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
  • 1973: भारत के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म।
  • 1974: ब्रिटेन की संसद में बम विस्फोट, 11 लोग घायल हुए।
  • 1991: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा।
  • 1994: शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत।
  • 2002: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
  • 2004: मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
  • 2008: देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।
  • 2012: साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  • 2015: भारत के भूतपूर्व 28वें मुख्य न्यायाधीश मदन मोहन पुंछी का निधन।
  • 2018: अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमले में 18 लोगों की मौत हुई एव 49 लोग घायल हुए।

Tags:    

Similar News