भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :
1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।
1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत।
1937 : गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म हुआ।
1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।
1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन का गठन हुआ।
1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका।
1982 : फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके।
1988 : नासा ने स्पेस व्हिकल एस-213 लॉन्च किया।
1994 : इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति।
2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2006 : भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008 : आक्सफर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।
2017 : भारत के 17वें मुख्य न्यायाधीश प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती का निधन हुआ।