आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-06-11 04:52 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
  • 1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
  • 1866: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • 1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म हुआ।
  • 1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।
  • 1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
  • 1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1948: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
  • 1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
  • 1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया।
  • 1983: घनश्यामदास बिड़ला का निधन। वह भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।
  • 1987: 160 वर्षों में पहली बार मारग्रेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1997: रूस में निर्मित 'सुखोई-30के' विमान को पहली बार भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
  • 2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।
  • 2006: नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
  • 2008: ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
  • 2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 2021: कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार और दलित कार्यकर्ता सिद्धलिंगैया का निधन।

Tags:    

Similar News