आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-07-28 18:40 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1165 - इबने अरबी का जन्म। वह अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक थे।
  • 1586 - इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
  • 1742 - प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1821 - पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत ऑस्ट्रिया-हंगरी द्वारा सर्बिया पर युद्ध की घोषणा के साथ हुई।
  • 1933 - तरलोचन सिंह का जन्म। वह दुनिया भर में सिक्ख समुदाय के हक और बेहतरी के लिए जाने जाते है।
  • 1972 - चारू मजूमदार का निधन। वह 'भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी' के नेता थे जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
  • 1976 - चीन के तांगशान में आए 8.3 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही और लाखों मौतें हुईं।
  • 1979 - चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
  • 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
  • 2016 - महाश्वेता देवी का निधन। वह भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
  • 2018 - 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो गया।यह ग्रहण 27 जुलाई 2018 से रात के 11बजकर 54 मिनट से लगना शुरू हुआ था।
  • 2021 - नंदू नाटेकर का निधन। वह पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।

Tags:    

Similar News