आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-07-22 02:10 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1731 - स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1923 - प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म।
  • 1933 - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन।
  • 1947 - भारत का राष्ट्रीय ध्वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
  • 1949 - प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का जन्म।
  • 1969 - सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
  • 1970 - महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म।
  • 1981 - भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।
  • 1988 - अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • 1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
  • 2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2003 - इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
  • 2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
  • 2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • 2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
  • 2009 - 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
  • 2012 - प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2019 - श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण। 

Tags:    

Similar News